सोशल लव स्टोरी कहानी । कामयाब मोहब्बत की अधूरी कहानी

Shere Now

सोशल लव स्टोरी कहानी । कामयाब मोहब्बत की अधूरी कहानी : यह कहानी रियल घटना पे आधारित कहानी है । आज के जमाने  मे हो रहे घटना पे आधारित है , इसे पवन सागर ने लिखा है , आप के पास भी अगर आईसी कहनी है तो हमे जरूर   बताए । 

शादी की पूरी तैयारी जोरो सोरों से हो चुके थे , तिलक का पूरा रस्म भी पूरा हो चुका था

चारों तरफ शादी की खुशी और सभी के होठों पर मुस्कान छाई हुई थी.

2 दिन बाद अंजलि की शादी थी ,सारे रिश्तेदारों को शादी के नेवता

के रूप में कार्ड दिया जा चुका था । घर में चारों तरफ शादी के समान ही दिखाई दे रहे थे।

इसे भी पढे :  love book

लव हिन्दी कहनी

इसे  भी पढे : रिश्तो में गांठ सामाजिक कहानी

ऐसी औरतें बच्चों का भविष्य बर्बाद कर देती हैं

गांव में किसी दूसरे घर में एक बारात आया हुआ था , अंजलि अपने घर पर थी।

अचानक रात 10:00 बजे पता चलता है कि अंजलि किसी लड़के के साथ में भाग गई है ,

काफी खोज बिन के बाद या पता चलता है कि रात में जो लड़का डीजे बजाने के लिए आया हुआ था,

अंजलि उसी के साथ भाग गई है।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि अंजलि जिस लड़के के साथ भागी है

और वह शादी कर चुकी है किसी को भी या बाद का अंदाजा नहीं था

कि अंजलि ऐसा करेगी क्योंकि अंजलि ना किसी से ज्यादा बातें करते थे

ना किसी से ज्यादा मतलब रखती थी अंजलि गांव की एक सुशील और सुकन्या लड़की माने जाते थे ।

अंजलि का दुखी परिवार { सोशल लव स्टोरी कहानी } 

 

अंजलि के परिवार में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उन पर कोई दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ,

ऐसा होना भी स्वाभाविक था क्योंकि दो दिन बाद अंजलि का विवाह था

और अंजलि आज ही भाग चुकी थी।

अंजलि के घर पर उसके जवान भाई का रो-रोकर बुरा हाल था

पिता रो रो कर बेहोश हो रहे थे मैन तड़प तड़प कर रो रही थी पूरा गांव सदमे में था।

ऐसे में क्या करें क्या ना करें या किसी को समझ में नहीं आ रहा था

फिर अंजलि के पिताजी ने समाज के कुछ बुद्धि जीव व्यक्तियों को बुलवाया और उनसे राय मशवरा लिया ।

समाज के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने अंजलि के पिताजी को क्या संदेश दिया

कि अंजलि तो अब जा चुकी है उसकी शादी भी हो चुकी है अब उसके पीछे दिमाग

लगाने से कोई फायदा नहीं आप छोटी बेटी का ही विवाह इस लड़के से तय कर देना चाहिए।

सभी के राय मशवरा के बाद अंजलि की छोटी बहन कृति का विवाह इस लड़के से तय हुआ

जिस लड़के से अंजलि का विवाह होना था वह लड़का भी पहले से अंजलि को ही पसंद कर रहा था।

आखिरकार कृति का विवाह उसी सुशील लड़के से हुआ ।

जिस लड़के से बात तय की गई थी फिर धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो गया लेकिन

आज भी अंजलि के मां बाप और भाई के आंखों में आंसू नहीं थमते।

अंजलि जब गई तब अंजलि को पूरे गांव वालों ने बहुत ही भला बुरा कहा ।

सभी ने तरह-तरह के अंजलि को श्राप दिए।

वक्त का पहिया 

 

वक्त बीतता गया और 2 साल बाद कृति मां बन गई । और अपने परिवार के साथ सुखी संपन्न रहने

लगी उधर अंजलि के मां-बाप भी सामान्य रूप से रहने लगे।

लेकिन अंजलि 2 साल बाद भी माँ  नहीं बन पाई , तरह-तरह के डॉक्टर के दिखाने

के बाद और काफी पूजा पाठ के बाद अंजलि मैं एक पुत्री को जन्म दिया ।

पुत्री का जन्म की खुशी में गांव के सभी लोग शामिल हुए लेकिन अंजलि के मां-बाप भाई

और अंजलि के गांव वाले कोई भी उसके ससुराल नहीं गए।

मां के आंसू बेकार नहीं

 

जब भी अंजलि का बात कहीं भी आता तो उसकी मां हमेशा अंजलि को और

उसके हस्बैंड को बद्दुआ ही देते।वक्त बीतता जाता है,

एक दिन अंजलि का हस्बैंड डीजे बजाने के लिए कहीं गया हुआ था ।

कि रात में आते वक्त उसका एक्सीडेंट हो जाता है , काफी मशक्कत के बाद

भी पैसा खर्च करने के बाद भी उसका हस्बैंड नहीं बच पाता है और मर जाता है।

हस्बैंड के मर जाने पर इधर एक और अंजलि के मायके में सब कुछ सामान्य था ,

लेकिन अंजलि के ससुराल में तबाही का मंजर खड़ा हो गया ,

अंजलि पर सभी ने तरह-तरह के बातें बनाने चालू कर दिए अंजलि की चढ़ती जवानी पर जैसे ग्रहण लग गया ।

 अंजलि को सब कहने लगे शादी होते हैं , अपने पति को खो गई अगर इस घर में रही

तो पूरे घर को नर्क बना देगी,  यह कहकर उसके घर वालों ने भी उसे पर तरह-तरह

के ताने कसने शुरू कर दिए ।

अब अंजलि का जिंदगी नरक बन चुका है अब उसे ना जीने का मन करता है

ना करने हिम्मत होती है , वहीं दूसरी और अंजलि की बहन

कृति बहुत ही सुखी संपन्न और बहुत ही खुश है।

अंजलि के नर्क वाली जिंदगी

 

अब अंजलि के ऊपर तरह-तरह के दबाव बढ़ने लगे , ना घर का सुख, ना  पति का सुख ,

ना मां-बाप क्या सुख , ना भाई का सुख,  ना किसी दुनिया वाले का सुख

अब उसकी जिंदगी नरक से भी बदतर हो चुका है अंजलि अब कहीं की नहीं रही आखिरकार

अंजलि नरक वाले जिंदगी में जीने को मजबूर हो गई अब

वह घर-घर जाकर झाड़ू पोछा का काम करती है , लोगों के झूठे बर्तन साफ करती है ।

कहानी से सीख

सोशल लव स्टोरी कहानी । कामयाब मोहब्बत की अधूरी कहानी  :इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है,

की जो लड़का या लड़की अपने मां-बाप के आंखों में आंसू लाता है

उसके जिंदगी में खुशियां कभी भी दस्तक नहीं देती है।

जिंदगी में जो अपने मां-बाप की कदर करता है , जो अपने मां-बाप के फैसलों को मानता है

वह जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करता है और जिंदगी में बहुत तरक्की करता है।

दोस्तों आशा करते हैं ।

 कहानी से आपको जरूर कुछ सीखने के लिए मिला होगा

और कहानी अच्छा लगा होगा कहानी अच्छा लगा

तो प्लीज इसे अपने दोस्तों को जरुर शेयर कर दीजिएगा।

Leave a Comment

Translate »
KISSA KAHANI